नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने माननीय एडीजे-3, नवगछिया के एसटी संख्या 906/05 में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर फरार वारंटी कैलाश रजक (पिता- रामनाथ रजक), निवासी बिनटोली, थाना कदवा, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।