मुरैना के वन स्टॉप सेंटर से बीती देर रात दो नाबालिग बालिकाएं दीवार फांदकर लापता हो गईं।आज सुबह कर्मचारियों ने घटना की सूचना कोतवाली को दी,जिस पर कोतवाली पुलिस ने आज रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की।दोनों की उम्र 15 से 16 वर्ष है,घटना से विभाग में हड़कंप मच गया।पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बरामदगी में जुटी है।अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।