गड़हनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गृह संपर्क अभियान रविवार शाम 6 बजे तक बृहत रूप से चलाया। अभियान के तहत हिंदुओं के घर घर जाकर कलेंडर, पत्रक व संघ से संबंधित कई सामग्री वितरित किया गया। साथ ही संघ के विचारों से लोगो को अवगत कराया गया। ये अभियान 11 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान से क्षेत्र में लोगो में खुशी देखी गई और लोगों ने खूब सराहा।