फतेहपुर प्रखंड में मतदान के दौरान ईवीएम पर वोट डालते हुए फोटो और वीडियो बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। दोनों ने मतदान करते समय ईवीएम के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। बोधगया विधानसभा निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पारीतोष कुमार के निर्देश पर प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अमिता