पेटरवार: चलकारी बस्ती में करंट लगने से युवक की मौत, ढोरी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पेटरवार प्रखंड के चलकारी बस्ती गिरी टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।बुधवार समय लगभग दो बजे बताया गया कि करंट की चपेट में आने से कामेश्वर गिरि के 30 वर्षीय पुत्र नेपाल गिरि की असमय मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।