बोलबा: बोंगेरा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
Bolba, Simdega | Jun 19, 2026 सिमडेगा के बोंगेरा गांव में शुक्रवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर विकास भेंगरा नामक युवक ने आत्महत्या कर ली ।मामले की जानकारी सुबह 10:00 बजे जब पुलिस को हुई तब शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि वह उड़ीसा में वाहन चलाने का काम करता था और घर आया था और किसी बात को लेकर उसने अपने ही घर में फांसी लगा ली। पुलिस जांच कर रही है।