आज दिनांक 15 जनवरी को 2:00 बजे के करीब प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना नांगल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, आपराधिक रजिस्टरों, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, मेस एवं निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।