धनवार: मुहर्रम को लेकर घोड़थम्भा ओपी में शांति समिति की हुई बैठक, ड्रोन से होगी निगरानी
घोड़थम्भा ओपी में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को रविवार सुबह 11 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और अपने विचार रखे।