सीतामऊ: मंदसौर जिले के ग्राम अमरपुरा में मृत्यु भोज परंपरा पर विराम, अमरपुरा के सिनम परिवार ने दिया सामाजिक संदेश
मल्हारगढ़, 13 जून। ग्राम अमरपुरा के सिनम परिवार ने स्व. सुगना बाई के निधन के बाद मृत्यु भोज का आयोजन नहीं कर सामाजिक कुरीति के खिलाफ संदेश दिया,समता मूलक समाज संघर्ष समिति (SMS-3) ने इस पहल की सराहना करते हुए परिवार को संकल्प पत्र भेंट किया। निर्णय को समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया,