बेलदौर: पहली बारिश में बेलदौर बाजार पानी-पानी, सड़कों पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे हुई पहली बारिश ने ही बेलदौर बाजार की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई जगहों पर कीचड़ और गड्ढों में पानी जमा रहने से दुर