आरा: आरा जंक्शन बना रेलवे के लिए 'कुबेर का खजाना', चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, यात्री सुविधाओं का हाल खराब
Arrah, Bhojpur | Jan 3, 2026 आरा जंक्शन ने कमाई के मामलों में बड़े-बड़ों जंक्शनों को पीछे छोड़ दिया है। यात्रियों की भारी भीड़ के बीच आरा जंक्शन रेलवे के लिए किसी राजस्व एक्सप्रेस से कम साबित नहीं हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में टिकट बिक्री से आरा जंक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और राजस्व के मामले में टॉप स्टेशनों की सूची में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।