आरा: रमना मैदान के पास पेड़ छटाई के कारण सुबह 11 से 2 बजे तक आसपास के क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली
Arrah, Bhojpur | Jan 3, 2026 शहर के 11 केवी रमना फीडर से आज रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रमना मैदान, हरिजी हाता, जज कोठी मोड़, सीजेएम कॉलोनी, पीर बाबा मोड़, डीएम कोठी रोड, केजी रोड, प्रोफेसर कॉलोनी समेत संबंधित फीडर से आपूर्ति वाले क्षेत्र में पेड़ की छंटाई और मरम्मत कार्य को लेकर रमना फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।