राजसमंद में 'सियासी स्याही': सभापति और आयुक्त पर हमला, नगर परिषद कर्मचारी में आक्रोश। राजसमंद में राजनीति एक बार फिर स्याही से मैली हो गई है। बालकृष्ण स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सभापति अशोक टांक और आयुक्त ब्रजेश रॉय पर कुछ युवकों ने स्याही फेंक दी। सड़क नामकरण विवाद से जुड़े इस घटनाक्रम के बाद नगर परिषद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।