बख्शी का तालाब: हरे पेड़ों पर चला आरा, ठूंठ जलाकर मिटाए सबूत
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। सैरपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में लकड़ी माफियाओं पर हरे पेड़ों की कटाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटान के बाद सबूत मिटाने के लिए पेड़ों के ठूंठ तक जला दिए गए। मामले को लेकर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।