डीग: अनाथ बालिकाओं की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन, अपना घर सेवा समिति ने तीन बेटियों को दी आर्थिक सहायता और राशन सामग्री
Deeg, Bharatpur | May 25, 2026 अपना घर सेवा समिति द्वारा सोमवार को मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए हनुमान मोहल्ला, डीग में रहने वाली तीन अनाथ बालिकाओं की सहायता की गई। समिति की ओर से बालिकाओं के वृद्ध बाबा शोभाराम कोली को ₹2100 नगद राशि एवं घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की गई।