कटंगी: नगर में आस्था और उमंग के साथ मनाई गई सेन जी महाराज की 726वीं जन्म जयंती
अपने जीवन से समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता, सेवा और समानता का मार्ग दिखाने वाले संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को कटंगी शहर में बेहद उत्साह, आस्था और उमंग के साथ मनाई गई। नगर के छतेरा में स्थित सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थल पर सेन समाज के लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।