चंदिया: बरमानी स्कूल के पास युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Jun 29, 2026 सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी आयाज खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रोजीन थाना चंदिया ने शिकायत दर्ज कराई कि माध्यमिक स्कूल ग्राम बरमानी के पास अभजीत बैगा और हरेराम बैगा, दोनों निवासी ग्राम मुण्डा थाना नौरोजाबाद ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी,पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया