मंझनपुर: महुआखाड़ा से मासूम के अपहरण का आरोप, कार्रवाई न होने पर मां एसपी दफ्तर पहुंची, इंसाफ की गुहार लगाई
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंझनपुर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कादिराबाद निवासी मालती देवी का आरोप है कि 23 फरवरी 2026 की सुबह उनकी छह साल की बेटी खुशी ग्राम महुवाखाड़ा में घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।