विदिशा नगर: कुआंखेड़ी के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुआंखेड़ी के पास बाइक से आ रहे गंजबासौदा निवासी शिवम रघुवंशी और विक्रम रघुवंशी दुर्घटना का शिकार हो गए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है पुलिस घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है ।