बैराड़: बैराड़ में भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने पेयजलापूर्ति हेतु निःशुल्क जल टैंकर किये शुरू,पेयजल संकट से मिलेगी निजात
बैराड़ नगर की गंभीर जल समस्या को देखते हुए पूर्ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे बैराड़ नगर को पानी की समस्या से निजात पाने के लिए निशुल्क टैंकर सेवा शुरू की हैं। उन्होंने कहा है कि हमारा एक मात्र मकसद है कि ऐसी परेशानी की स्थिति में हम जल प्रदाय सेवा करेंगे और जहां अति आवश्यकता होगी वहां निशुल्क टैंकर भेजेंगे।