बेंगाबाद: सिरसिया के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव का समापन
सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को 4 बजे हो गया।यहां प्रातः सदगुरु विवेक साहब की पावन समाधि के पूजन से कार्यक्रमों का आरंभ हुआ। जिसमें गिरिडीह के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से आए हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।