बारुन: बारुण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में श्रमिकों ने की हड़ताल, 15 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किया। हड़ताल का नेतृत्व निर्माण कांग्रेस इंटक, बिहार के बैनर तले संगठन महामंत्री भोला यादव ने किया। श्रमिकों ने एनसीसी कंपनी के समक्ष 15 सूत्री मांगें रखीं। शुरुआत में प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर मजदूरों में असंतोष देखा गया।