बहराइच: मुंबई में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले जाफ़र जो मुंबई में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें बहराइच उनके घर लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।