विदिशा नगर: बिजली कंपनी के अधिकारी के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख का मशरूखा ज़ब्त
9 दिसंबर को बिजली कंपनी के अधिकारी के घर से लाखों रुपए के सोने चांदी की जेवर और नगदी चोरी हुए थे। कोतवाली पुलिस ने 172 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ 125 लोगों से बातचीत कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार शाम एसपी रोहित काशवानी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने चोरी का खुलासा करते हुए अनवर और वसीम को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 लाख रुपए का मसरूखा भी जप्त।