डेहरी: अंचल कार्यालय परिसर में कर्मियों को NDRF की टीम ने आपदाओं से निपटने का दिया प्रशिक्षण
Dehri, Rohtas | Feb 19, 2024 अंचल कार्यालय डेहरी के परिसर में एनडीआरफ की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के आपदाओं की स्थिति में निपटने से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत दुर्घटना की स्थिति, डूबने, जलने, अचानक किसी के हार्ट अटैक, सर्पदंश की स्थिति से तत्काल निपटने की प्रक्रिया बताई गई। मौके पर उपस्थित लोगों को प्रक्रिया दोहराकर एक्सरसाइज भी कराया गया।