डेहरी: मोहन बीघा के समीप NH-2 पर कंटेनर व हाइवा की टक्कर में गया निवासी चालक की मौत, क्लीनर हुआ घायल
Dehri, Rohtas | Feb 19, 2024 राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित डेहरी इलाके के मोहन बीघा के समीप कंटेनर में तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में गया निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई वही घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां घायलों को क्षतिग्रस्त हाईवा से निकालने के प्रयास में जुटी है।