सुपौल: दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण, बच्चों की स्थिति का लिया जायजा
Supaul, Supaul | Jun 30, 2026 सुपौल जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सुपौल के सचिव अफजल आलम ने सोमवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, देखभाल, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही दत्तक ग्रहण (अडॉप्शन) प्रक्रिया और संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया।