बिसौली: सीकरी गांव के पंचायत भवन में विद्युत चिंगारी से लगी आग, कंप्यूटर उपकरण जलकर हुए राख
Bisauli, Budaun | Jun 17, 2026 आसफपुर क्षेत्र के सीकरी स्थित सरकारी पंचायत भवन में विद्युत चिंगारी से आग लग गई, जिससे भवन में रखे कई महत्वपूर्ण कंप्यूटर उपकरण जलकर नष्ट हो गए।आग की चपेट में आने से कंप्यूटर, वाई-फाई उपकरण, यूपीएस, बिजली का स्टार्टर तथा विद्युत वायरिंग जलकर राख हो गई। वहीं एक बैटरी भी तेज धमाके के साथ फट गई।