ब्यावरा: पगारी बांग्ला क्षेत्र में रेलवे अंडरपास से कृषि वाहन न निकलने पर किसान परेशान
Biaora, Rajgarh | May 18, 2026 ब्यावरा के पगारी बांग्ला क्षेत्र में रामगंज मंडी भोपाल रेलवे लाइन के चलते सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास से कृषि वाहन नहीं निकलने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान धुरला, तालोड़ी और सुवाहेड़ी गांव के ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली और हार्डवेस्टर जिसे वाहन नहीं निकलने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।