लोहरदगा: भंडरा में दर्दनाक सड़क हादसे, तीन दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो गंभीर घायल
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कुंदो मोड़ के समीप हुई, जहां तोड़ार सरना टोली निवासी 40 वर्षीय सुशील लोहरा पिता धनु लोहरा खराब पड़े ट्रैक्टर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ