गुना में खाद्य विभाग टीम ने 20 दिसंबर दोपहर को घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कार्यवाही की जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने कहा, अंबेडकर चौराहा कर्नलगंज बूढ़े बालाजी से डोसा सेंटर कृष्ण और राठौर रिफिलिंग सेंटर से 6 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए, प्रकरण कलेक्टर को भेजेंगे। कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी इंदु शर्मा मौजूद रही।