बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
3 अप्रैल गुरुवार सुबह 10:00 बजे सदर विधायक पलटू राम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा 5% वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में वार्षिक वेतन वृद्धि दिया गया है लेकिन बलरामपुर जनपद में कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।