जूही थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुरी गेट पर एक बुजुर्ग के साथ तीन युवकों ने पुलिसकर्मी बन टप्पेबाजी कर ली। बुजुर्ग ने बताया कि वह मंदिर में दर्शन कर घर जा रहा था तभी तीनों युवकों ने उसको रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह कहा कि यहां एक घटना हुई है और उसके उंगलियों से उसकी सोने की अंगूठी उतार ली ।बुजुर्ग ने विरोध किया लेकिन आरोपी उसकी अंगूठी लेकर फरार हो गए।