गोमिया: भोलाडीह में घर में घुसा कोबरा सांप, घर वालो में मची हड़कंप
Gumia, Bokaro | Jun 25, 2026 गोमिया प्रखंड के ललपनिया रोड स्थित भोलाडीह गांव में गुरुवार को एक घर में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने तुरंत स्थानीय स्नेक कैचर राजू यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजू यादव मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।