सिवनी मालवा नगर में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के सभी शासकीय संस्थानों में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे सिवनी मालवा थाना परिसर से हुई, जहाँ थाना प्रभारी ने झंडावंदन किया। इसके बाद नगर पालिका भवन में नपा उपाध्यक्ष स्वाति गौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थ