गोपालगंज: चैनपट्टी गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने शराब लदी कार को किया जब्त, 303 लीटर शराब के साथ राजस्थान का शराब तस्कर गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया। वही कार के अंदर से 303 लीटर शराब के साथ राजस्थान के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।