नर्मदापुरम के ग्राम निमसाड़ियां में मंगलवार को ग्रामीणों ने मूंग खरीदी और खाद वितरण टोकन व्यवस्था के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। निमसाडिया में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद वितरण टोकन सिस्टम को पूरी तरह बंद करने की मांग की।