धनघटा: मकदूमपुर गांव में हाईवोल्टेज विद्युत की चपेट में आने से राजगीर की हुई मौत
धनघटा थाना क्षेत्र के मकदूमपुर में लोहे की सरिया सीधा करते समय 52 वर्षीय राजगीर हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था मे उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से राजगीर का परिवार गहरे सदमे में डूब गया। परिजनों के आग्रह पर धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। र