दुधि: बघाडू में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 2 लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि बोलेरो में लगभग 6-7 लोग सवार थे।गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय रामधनी पुत्र स्वर्गीय जगदेव निवासी लांबी बभनी को सिर में गंभीर चोट आई है।रामधनी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सुनील ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।