जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव बने डॉ. सैय्यद
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक दायित्वों का पुनर्विन्यास करते हुए दो प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। शासन के निर्देश पर डॉ. सैय्यद मोहम्मद अफसर को सहायक कुलसचिव शैक्षणिक विभाग बनाया गया जबकि रघुनंदन यादव को शैक्षणिक अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है।