मुरैना नगर: बड़ा गांव नावली में दर्दनाक घटना, दवा खाने के बाद वृद्ध की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत, पुलिस जांच जारी
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव नावली में वृद्ध हरिसिंह पुत्र मुरली सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार वो रविवार को मुरैना बाजार दवा लेने गए थे और सोमवार सुबह दवा खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेजा।