गुंडरदेही ब्लॉक के खर्रा–रौना मार्ग पर तांदुला नदी और नाला में बने दो पुल और 1700 मीटर एप्रोच रोड को सेतु विभाग पूरा बता रहा है, लेकिन निरीक्षण के दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद ने विभागीय दावों पर सवाल खड़े कर दिए। रविवार शाम 6 बजे विधायक ने बताया कि पुल के बेस और टू वॉल में घटिया मटेरियल उपयोग हुआ है, जिससे अभी से दरारें और पोल उखड़ने जैसी खामियां नजर आ रही