बिंद: रामपुर गांव में दो घरों में भीषण आग, हज़ारों की संपत्ति जलकर राख
Bind, Nalanda | Apr 8, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से दो घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले लक्ष्मी पासवान के घर में लगी, जहां से उठी तेज लपटों ने देखते ही देखते बगल में स्थित इंदल पासवान के फूस के बने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना