कोढ़ा: महेशवा गांव से रौतारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
Korha, Katihar | Oct 24, 2025 रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवा गांव से रौतारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर न्यायालय से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को शुक्रवार की दोपहर लगभग 02 बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि मो दुलाल पिता अबुजार अली व मो जैनुल पिता स्वर्गीय दानिश अली को गिरफ्तार किया।