हसनगंज: उन्नाव के कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर कुसुम्भी गांव के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस
खबर उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर कुसुम्भी गांव का पूरा मामला है जहां पर एक युवक ट्रेन से गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।