पीरो: पीरो अनुमंडल पदाधिकारी के रोक के बावजूद चरपोखरी में शौचालय का घटिया मेट्रियल से निर्माण जारी
Piro, Bhojpur | Sep 25, 2025 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में सर्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व उप प्रमुख पप्पू शाह ने गुरुवार की शाम चार बजे के करीब बताया की शौचालय निर्माण का काम अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रोक दिया गया था। उसके बाद भी निर्माण काम चालू रखा गया है। पप्पू शाह ने कहा की सरकारी राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।