सोनाहातु: 10 दिनों से खराब चापाकल, पेयजल संकट से जूझ रहे बारेंदा चौक के ग्रामीण
सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित बारेंदा चौक में पिछले 10 दिनों से चापाकल खराब होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द चापाकल की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।