लक्ष्मीपुर: धरवा गांव में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया पंचायत स्थित धरवा गांव में सोमवार सुबह 8 बजे 12 वर्षीय सौरभ कुमार की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह कारेलाल तुरी का पुत्र था। जानकारी के अनुसार सौरभ सुबह खेत की ओर जा रहा था, तभी जमीन से करीब 1 से 2 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।