प्रतापगढ़: जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 5 को किया ज़िला बदर, दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त
प्रतापगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार शाम 6 बजे गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 5 लोगों को 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें तौकलपुर के सगे भाई गुफरान,सलमान ,इमरान और कोहड़ौर के यश सोनकर,कृष्ण चन्द्र शर्मा है। और कैंट के अंबुज शुक्ला और उमरी के बृजेश कुमार शुक्ला के असलहे का लाइसेंस निरस्त किया गया है।