जमुई: धोखाधड़ी मामले में कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर टाउन थाना की पुलिस ने महराजगंज से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 10, 2026 पूर्व के धोखाधड़ी मामले में कोर्ट द्वारा कुर्की के लिए निर्गत इश्तिहार का तामिला के दौरान टाउन थाना की पुलिस ने आरोपित ब्रह्मदेव केसरी और उनके पुत्र सोनू केसरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो अभियुक्त फरार हो गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार दोनों पिता- पुत्र को मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है।